13 फ़रवरी 2016 - 17:42
इराक़ी सैनिक मूसिल में तैनात।

सैकड़ों इराक़ी सैनिक मूसिल के दक्षिण पूर्व में स्थित एक सैनिक छावनी में पहुंच गए हैं।

सैकड़ों इराक़ी सैनिक मूसिल के दक्षिण पूर्व में स्थित एक सैनिक छावनी में पहुंच गए हैं।
यह तैनातियां मूसिल शहर को दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद करवाने के लिए की जा रही हैं। इराक़ी अधिकारियों ने बताया है कि सैनिकों को मख़मूर शहर की छावनी में तैनात किया गया है जो मूसिल से 70 किलोमीटर दूर स्थित है। इराक़ी सेना की डिविजन-15 की निगरानी में सैनिकों की तैनाती की जा रही है। साढ़े चार हज़ार सैनिक तैनात किए जाएंगे जबकि सुन्नी क़बीलों के स्वंयसेवियों की भी मदद ली जाएगी। ब्रिगेडियर जनरल यहया रसूल ने कहा कि जैसे ही हम अपनी तैयारियां पूरी कर लेंगे, मूसिल आॉप्रेशन की शुरुआत की घोषणा कर देंगे।
ज्ञात रहे कि मूसिल पर जून 2014 से दाइश का क़ब्ज़ा है। नैनवा प्रांत, जिसका केन्द्रीय शहर मूसिल है, धीरे-धीरे आतंकी संगठन दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद होता हा रहा है।